Skip to main content

फ्रिज में कितने दिन सुरक्षित रहता है रोटी, फल, सब्जी

रोटी, चावल, फल-सब्जी की शेल्फ लाइफ कितनी, क्या फ्रिज में नष्ट होते न्यूट्रिएंट्स

फ्रिज हमारे किचन के सबसे जरूरी एप्लायंसेज में से एक है। फ्रिज का इस्तेमाल खाने की चीजों की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए किया जाता है। आमतौर पर फ्रिज में अंडे, सब्जियां, फल, डेयरी प्रोडक्ट्स, आइसक्रीम, चॉकलेट या कोल्ड ड्रिंक्स जैसी खाने-पीने की चीजों को स्टोर किया जाता है। फ्रिज की जरूरत सबसे ज्यादा तब महसूस होती है, जब खाना बच जाए और उसे खराब होने से बचाना हो।

लेकिन फ्रिज में रखा खाना कितने समय तक सुरक्षित रहेगा, इसके बारे में लोगों को स्पष्ट जानकारी नहीं होती। यही वजह है कि कई बार लोग लंबे समय तक फ्रिज में रखा खाना खाने से अपच, पेट दर्द या फूड पॉइजनिंग का शिकार हो जाते हैं।

असल में फ्रिज में खाना रखने का यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि वह खराब नहीं होगा। फ्रिज में रखने के बाद भी हर खाने की एक समय सीमा होती है। इसके बाद वह खराब हो सकता है या उसके स्वाद में अंतर आ सकता है।

इसलिए आज जरूरत की खबर में बात करेंगे फ्रिज में खाना रखने की समय सीमा क्या है।

साथ ही जानेंगे कि-

• क्या फ्रिज में खाना रखने से उसके न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं?

• फ्रिज में फल और सब्जियों को कितने समय तक रखना सही है?

• फ्रिज में खाना रखते समय किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए?

एक्सपर्ट- डॉ. अनु अग्रवाल, डायटीशियन (नई दिल्ली)

सवाल- फ्रिज में खाना खराब क्यों नहीं होता है?

जवाब- हमारे आसपास के वातावरण में हर जगह

बैक्टीरिया मौजूद हैं। वे मिट्टी, हवा, पानी और हमारे द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में हो सकते हैं। ये बैक्टीरिया बाहर के ज्यादा टेंपरेचर में पनपकर खाने को खराब कर देते हैं।

फ्रिज के अंदर का टेंपरेचर बाहर के टेंपरेचर से बेहद कम होता है। इस वजह से फ्रिज के अंदर ये बैक्टीरिया आसानी से नहीं पनप पाते। जिससे खाना एक निश्चित समय तक खराब नहीं होता है।

सवाल- क्या फ्रिज में खाना रखने से उसके न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं?

जवाब- हर एक खाने की एक शेल्फ लाइफ होती है। जब हम लंबे समय तक खाने को फ्रिज में रखते हैं तो उसके न्यूट्रिएंट्स पर थोड़ा-बहुत फर्क पड़ता है। यह इस पर भी निर्भर करता है कि हम किस तरह के खाने को फ्रिज में रख रहे हैं। हालांकि फ्रिज के कम टेंपरेचर से कहीं ज्यादा खाने को गर्म करने से उसके न्यूट्रिएंट्स नष्ट होते हैं।


सवाल- बचे हुए खाने को फ्रिज में कितने समय तक सुरक्षित रख सकते हैं?

जवाब- फ्रिज में दाल, रोटी या चावल जैसी चीजों को रखते समय अच्छे से ढंककर रखना चाहिए, जिससे खाने में ऑक्सीजन न जा सके क्योंकि इससे खाने में बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा रहता है। इसके अलावा लिस्टेरिया मोनोसाइटोजेन्स (LM) जैसे कुछ बैक्टीरिया ठंडे टेंपरेचर में पनप सकते हैं। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

दो दिन से ज्यादा न रखें चावल

चावल को अगर बहुत देर तक खुला रखा जाए तो उसमें बोटुलिज्म नाम का एक बैक्टीरिया पनपने की आशंका बढ़ जाती है। जिससे अपच, पेट में दर्द या अन्य बीमारियां होने का खतरा रहता है। फ्रिज में रखे पके हुए चावल को दो दिन के भीतर खा लेना चाहिए। खाने से पहले चावल को कुछ देर रूम टेंपरेचर में जरूर रखें। उसके बाद ही गर्म करके खाना सही है। ध्यान रहे कि चावल को गर्म करने के बाद दोबारा फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

रोटी को 8 घंटे के भीतर खा लें

रोटियां जब ज्यादा बन जाती हैं तो कुछ लोग उन्हें अगले दिन खाने के लिए फ्रिज में रख देते हैं। डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि रोटियों में फंगल कन्टेमिनेशन का खतरा रहता है। इसलिए रोटी को लंबे समय तक फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। इसे 7-8 घंटे के अंदर खा लेना चाहिए। कई दिन तक फ्रिज में रखी रोटी खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

दाल को फ्रिज में ज्यादा न रखें

फ्रिज में रखी दाल को अगले दिन खा लेना चाहिए। इससे ज्यादा समय बाद दाल खाने से पेट दर्द, अपच या एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

सवाल- फ्रिज में फलों को कितने समय तक रखना सुरक्षित है?

जवाब- अगर सेब, जामुन और अंगूर जैसे ताजे फलों को फ्रिज के क्रिस्पर में सही तरीके से रखा जाए तो वे लंबे समय तक चल सकते हैं। अमरूद, खरबूज, तरबूज, पपीता जैसे फलों को भी एक टाइम पीरियड तक रखना सुरक्षित है।

नीचे दिए ग्राफिक से समझिए कि किस फल को कितने दिनों तक फ्रिज में रखना सही है।


सवाल- फ्रिज में किस सब्जी को कितने समय तक रखना सुरक्षित है?

जवाब- सब्जियों को फलों की तुलना में अधिक नमी की जरूरत होती है। कुछ ऐसी सब्जियां भी होती हैं, जिन्हें फ्रिज के क्रिस्पर के अंदर सही से रखने की जरूरत होती है, जैसे हरी सब्जियां।

नीचे दिए ग्राफिक से समझिए कि किस सब्जी को कब तक फ्रिज में स्टोर करनी सही है।


ये जानकारी सिर्फ साबुत सब्जियों और फलों के लिए है। कटे फलों और कटी सब्जियों की शेल्फ लाइफ इससे कम होती है।

सवाल- फ्रिज में खाने-पीने का सामान रखते समय किन बातों का ध्यान रखें?

जवाब- फ्रिज में कोई भी सामान रखते समय कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है, जिससे खाने की शेल्फ लाइफ लंबी हो और देर तक खाने का स्वाद बना रहे।



Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...