Skip to main content

अच्छी नींद से भी बर्न होता है फैट

नींद में भी वजन घटाने में मददगार हैं ये 5 तरीके

कैसा हो, यदि आप सोकर वजन घटा सकें? सुनने में थोड़ा चौंकाने वाला लग सकता है, लेकिन यह सच है। अगर कुछ आदतों को अपनाया जाए तो नींद के दौरान भी शरीर में जमा फैट को कम किया जा सकता है। आज जानिए विज्ञान आधारित ऐसे ही पांच तरीकों के बारे में.

नींद गहरी हो तो फैट तेजी से बर्न होता है

डीप स्लीप नींद की वह अवस्था है, जब शरीर प्रभावी तरीके से फैट बर्न करता है। रोज 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद इस प्रक्रिया को बढ़ाती है। गहरी नींद के लिए बेड टाइम रूटीन जरूरी है। सोने से लगभग दो घंटे पहले गैजेट्स बंद कर दें। बेडरूम ठंडा रखें। कमरे का वातावरण खुशनुमा रखें।

सोने का रूटीन बनाएं, हॉर्मोन बेहतर काम करते हैं

जब आप रोज तय समय पर सोते और जागते हैं तो शरीर फैट बर्न करने वाले हॉर्मोन जैसेकि ग्रोथ हॉर्मोन को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करता है। इसके अलावा यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को नियंत्रित करता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इसलिए वीकेंड में भी तय समय पर ही सोएं और जागें। इससे शरीर की प्राकृतिक सर्केडियन रिद्म बेहतर होगी।

इंटरमिटेंट फास्टिंग से नींद में फैट तेजी से बर्न होता है


रात का भोजन जल्दी खाएं और प्रोटीन बढ़ाएं

सोने के 2 से 3 घंटे पहले भोजन और उसमें अधिक लीन प्रोटीन दोनों जरूरी हैं क्योंकि भोजन के तुरंत बाद सोने से शरीर फैट बर्निंग मोड में नहीं आ पाता। वहीं लीन प्रोटीन रेस्टिंग मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है। यह देर रात होने वाली क्रेविंग भी घटाता है। दालें, बेसन का चीला, पनीर, अंडे आदि इसका अच्छा स्रोत हैं।

इंटरमिटेंट फास्टिंग करें, जमा हुआ फैट घटता है

इंटरमिटेंट फास्टिंग से नींद में फैट तेजी से बर्न होता है। इसमें भोजन की अवधि को सीमित करते हुए उपवास की अवधि को बढ़ाते हैं। इससे शरीर ऊर्जा के लिए पहले से जमा फैट का उपयोग करना शुरू कर देता है। इसे 12 घंटे के उपवास से शुरू कर 14 से 16 घंटे तक बढ़ा सकते हैं।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से पाचन बेहतर होता है

दिन के समय स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से (वजन उठाने वाली और रेजिस्टेंस एक्सरसाइज) मसल मास बढ़ता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे नींद के दौरान फैट बर्न करने में मदद मिलती है। यदि जिम नहीं जा सकते हैं तो बॉडीवेट एक्सरसाइज जैसेकि पुशअप, प्लैंक आदि भी पर्याप्त हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...