Skip to main content

शराबी टीचर बच्चों से करता था गाली-गलौज, बच्चों ने जमकर जूते-चप्पल से मारा

जगदलपुर/ छत्तीसगढ़ के बस्तर में छात्र-छात्राओं ने एक शराबी टीचर को जूते-चप्पल फेंककर मारा। टीचर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा था और बच्चों से गाली-गलौज करने लगा। इससे गुस्साए बच्चों ने शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। इसके चलते वह स्कूल से भाग निकला। घटना पिछले सप्ताह की है इसका इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बस्तर ब्लॉक के पलीभाटा प्राथमिक स्कूल का है। यहां एक शिक्षक हर दिन शराब के नशे में चूर होकर स्कूल पहुंचता था। बच्चों को पढ़ाने की बजाए नीचे दरी पर सो जाता। बच्चे जब पढ़ाने के लिए कहते तो गालियां देता। जिससे बच्चे काफी खफा थे।

बताया जा रहा है कि शिक्षक ने बच्चों के साथ बदतमीजी की थी। बस इसी बात से नाराज छात्र-छात्राओं ने शिक्षक पर जूते-चप्पल बरसाने शुरू कर दिए। जिससे शिक्षक ने अपनी बाइक स्टार्ट की और स्कूल से भागने लगा। बच्चों ने भी दौड़ा-दौड़ाकर शिक्षक पर चप्पल फेंके।

जिसका मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिक्षक का नाम भी अभी तक सामने नहीं आ सका है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा है कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। मैंने वीडियो भी नहीं देखा है। पता करती हूं।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...