Skip to main content

SP देवेंद्र विश्नोई का आदेश चर्चा में, एक अपराधी पर 50 पैसे का इनाम रखा

झुंझुनूं/ झुंझुनूं SP देवेंद्र विश्नोई का एक आदेश आजकल साेशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 12 फरवरी देर रात जारी हुआ ये आदेश एक अपराधी से जुड़ा है। SP ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक साल से फरार बदमाश पर 50 पैसे का इनाम घोषित किया है। SP ने कहा- बड़ी इनामी राशि से अपराधियों का महिमामंडन होता है। ऐसे में इन अपराधियों की सामाजिक स्तर पर वो इज्जत नहीं होनी चाहिए, जो इन डायरेक्टली हो रही है।

क्या बोले SP विश्नोई

विश्नोई ने बताया- शोले फिल्म का डायलॉग आपको याद होगा, जिसमें गब्बर सांभा से पूछता है कि- कितने का इनाम रखी है सरकार हम पर.. मतलब वो ये दिखाने का प्रयास है कि मैं 50 हजार का इनामी हूं। इससे कहीं ना कहीं अपराधियों का महिमामंडन होता है। इनकी सामाजिक स्तर पर इज्जत नहीं होनी चाहिए, लेकिन इनामी राशि के जरिए इन्हें वो इज्जत इन डायरेक्टली मिल रही है।

एक अपराधी पर 50 पैसे का इनाम रखा

SP देवेंद्र विश्नोई का आदेश चर्चा में

उन्होंने कहा- 50 पैसे वाला आदेश जारी करने के पीछे दूसरा कारण यह रहा कि आज तक कभी भी इनामी राशि ने बदमाश नहीं पकड़वाए है। हमें कभी भी किसी आदमी में ये खबर नहीं दी कि बदले में 5 हजार का इनाम मिलेगा।

एसपी का क्या है आदेश?

एसपी ने लेटर में लिखा है कि सिलारपुरी निवासी योगेश उर्फ योगी मेघवाल पर सिंघाना थाने में 75/2023 और 76/2023 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है। आरोपी को बंदी बनाने वाली टीम या जो व्यक्ति इस अपराधी के संबंध में सूचना देगा उसको 50 पैसे का इनाम दिया जाएगा।

एसपी ने राजस्थान पुलिस नियम 1965 की धारा 4.18 की शक्तियों का हवाला दिया है। आदेश में लिखा है कि वांछित अपराधी को बंदी बनाने और बंदी करवाने की सही सूचना देने या बंदी करेगा या बंदी करवाया उसको घोषित राशि दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...