हेल्पलाइन नंबर 94791-92029 पर कर सकते हैं बाइकर्स की शिकायत
मनोवैज्ञानिक ने कहा कि, ऐसी एक्टिविटी पर्सनालिटी डिसऑर्डर को जन्म दे रही है।
भिलाई/ दुर्ग जिले में चलती बाइक की सीट पर खड़े होकर स्टंट करना युवक पर भारी पड़ गया। पुलिस ने 6 हजार का फाइन लगाकर युवक से माफी मंगवाई है। रविवार को युवक का वीडियो भी जारी किया गया, जिसमें वह युवाओं से अपील कर रहा है कि इस तरह स्टंट करते हुए वाहन न चलाएं। यह खुद के लिए और दूसरों के लिए भी खतरनाक है।
ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर के मुताबिक 16 फरवरी को पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर एक वीडियो मिला था। जिसमें युवक मरोदा सेक्टर के बिजी रोड पर चलती बाइक की सीट पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर पुलिस से शिकायत की थी।
वीडियो की जांच और गाड़ी नंबर ट्रेस करने के बाद पता चला कि जो लड़का बाइक चला रहा था उसका नाम साहिल खान (18 ) है जो निजामी चौक भिलाई का रहने वाला है। ट्रैफिक डीएसपी ने तुरंत उस लड़के को ट्रैफिक टावर भिलाई बुलाया। फिर उसका चालान काटा गया।
आप भी कर सकते हैं ऐसे बाइकर्स की शिकायत
सड़क पर इस तरह के स्टंट करने वाले बाइकर्स या कार चालकों के खिलाफ आप भी शिकायत कर सकते हैं। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 94791-92029 जारी किया है।
अगर आपको ऐसे लोग मिले तो उनका वीडियो बनाकर हेल्पलाइन नंबर के वाट्सऐप में शेयर कर दीजिए। उसके बाद दुर्ग पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। वीडियो भेजने वाले का नाम पता भी गुप्त रखा जाएगा।
बाइक पर स्टंट,हवाई फायरिंग और धमकी:छत्तीसगढ़ में Likes पाने यूथ बना रहे जानलेवा Reels;ऐसी हरकत पर्सनालिटी डिसऑर्डर को दे रही जन्म
छत्तीसगढ़ में यूथ सोशल मीडिया में रील्स अपलोड करने के लिए जानलेवा हरकतें कर रहे हैं। वे घातक हथियारों और तेज रफ्तार बाइकों में स्टंट करते हुए रील्स बना रहे है। मनोवैज्ञानिक ने कहा कि, ऐसी एक्टिविटी पर्सनालिटी डिसऑर्डर को जन्म दे रही है।
.jpeg)
.jpeg)

Comments