Skip to main content

मर गई समझ अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, अचानक उठ गई महिला, 50 फीसदी जल गई थी महिला,

बरहामपुर/ ओडिशा के बरहामपुर में अंतिम संस्कार से ठीक पहले एक महिला चिता से उठकर अचानक बैठ गई। यह देखकर वाहां मौजूद लोग घबरा गए। दरअसल, एक हादसे में 52 साल की बुज्जी अम्मा जल गई थी। अस्पताल में कुछ दिल इलाज के बाद पैसों की तंगी की वजह से परिवार के लोग उसे घर पर ही ले आए।

बुज्जी अम्मा के पति सीबाराम ने बताया कि 1 फरवरी को हादसे में जलने के बाद वे पत्नी को बरहामपुर के MKCG अस्पताल ले गए थे। पैसे की कमी के कारण हम उसे कुछ दिन के इलाज के बाद घर ले आए। यही जितना बन सकता था, दवाई और इलाज चल रहा था।

12 फरवरी की सुबह बुज्जी अम्मा को मैं उठाने गया, लेकिन वो नहीं उठीं। इसके बाद मैंने गांव वालों को इसकी जानकारी दी और उनके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। सुबह शव को गांव वालों के साथ श्मशान लाया गया। चिता सजाई गई। जैसे ही मुखाग्नि देने की बारी आई, वो अचानक उठकर बैठ गईं।

सीबाराम ने बताया कि 12 दिन पहले हुई एक दुर्घटना में बुज्जी अम्मा का शरीर 50 फीसदी झुलस गया था। हम उसे अस्पताल तो लेकर गए, लेकिन हालात ऐसे नहीं थे कि उनका इलाज करवा सके। इसके बाद ही उसे घर पर लाए थे। परिवार उम्मीद छोड़ चुका था।

अंतिम संस्कार के लिए चंदा इकट्ठा किया 

सीबाराम ने बताया कि बुज्जी अम्मा की मौत की खबर मैंने ही गांव वालों को दी थी। गांव के कुछ लोगों ने पंचायत सदस्य पार्वती प्रधान के पति सिबा प्रधान से मदद मांगी। सिबा ने नगर निगम और लोगों से चंदा करवाकर शव के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की थी।

जब अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों को यकीन हो गया कि बुज्जी अम्मा जीवित हैं, तो उन्हें घर ले जाने के लिए लोगों ने वॉर्ड कॉरपोरेटर से दोबारा गाड़ी भेजने को कहा। ड्राइवर खेतराबाशी साहू ने बताया कि सुबह 9 बजे वह महिला का शव लेकर बीजीपुर गया था और डेढ़ घंटे बाद उसी महिला को वापस घर लेकर आया।


Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...