Skip to main content

दुर्ग में धर्मांतरण के मामले में महिलाओं की पिटाई, छोटी बच्चियों को परीक्षा में पास होने का लालच देकर दूसरे धर्म की प्रार्थना करवाने का मामला

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर एक बार फिर माहौल गर्माया है। छोटी बच्चियों को दूसरे धर्म की प्रार्थना करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए मोहल्ले के लोगों ने एक महिला और युवती की जमकर पिटाई कर दी। जैसे ही इसका वीडियो वायरल हुआ तो हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मोहन नगर पुलिस के मुताबिक, उरला बस्ती क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर मारपीट करने की शिकायत मिली थी। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि, महिला चित्रलेखा साहू ने अपने घर में प्रार्थना सभा का आयोजन की थी। जहां 2 महिलाएं पहुंची थी। इन्होंने छोटी बच्चियों को अपना धर्म बदल कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उनका ब्रेन वॉश कर रहीं थीं।

जैसे ही इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई वो बड़ी संख्या में महिलाएं चित्रलेखा साहू के घर पहुंच गईं। चित्रलेखा ने जैसे ही मोहल्ले की महिलाओं और लोगों को अपने घर आते देखा तो वो वहां से भाग गई। इसके बाद महिलाओं ने धर्म परिवर्तन करवा रही महिला और युवती को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बजरंग दल एवं अन्य हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंचे और वहां नारेबाजी करने लगे।

मोहन नगर पुलिस घायल महिला और युवती को लेकर थाने गई। इसके बाद बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोग महिलाएं और बजरंग दल के लोग भी थाने पहुंच गए। वहां जमकर नारेबाजी करने लगे। थाना प्रभारी ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है। पुलिस का कहना है कि धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर वो लोग जांच कर रहे हैं।

  • कुछ दिन पहले पकड़ाई थी महिला

करीब 4 दिन पहले भी एक महिला दुर्ग के आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ बच्चियों को यह करते हुए पकड़ाई थी कि यदि वो यीशु मसीह की प्रार्थना करेंगे तो परीक्षा में पास हो जाएंगे। इसके बाद मामला थाने पहुंचा था और काफी बवाल हुआ था। बताया जा रहा है कि ये वहीं महिला हैं। जिसे लोगों ने पकड़ कर पीटा है।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...