Skip to main content

अधिकतर कलेक्टर एक साल के काम को 5 साल में भी नहीं करते, जनता परेशान

रायपुर/ छ.ग. के अधिकतर कलेक्टर न्यायालयों में पांच वर्ष एवं दो वर्ष से जनता के हजारों राजस्व एवं अन्य मामले लंबित हैं। छ.ग. के तहसील न्यायालयों एवं एसडीएम न्यायालयों में भी पांच वर्ष एवं दो वर्ष से जनता के लाखों मामले लंबित हैं।

कलेक्टर न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में जनता के मामलों को एक वर्ष से अधिक समय तक लंबित रखना बहुत बड़ी लापरवाही है। जनता के कामों में लापरवाही बरतकर जनता को परेशान करने वाले कलेक्टरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना आवश्यक है। जनता का काम समय पर नहीं करने वाले छ.ग. के कलेक्टरों एवं तहसीलदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाना आवश्यक है।

छ.ग. के अधिकतर कलेक्टरों की लापरवाही के कारण छ.ग. में नकली एवं अमानक खाद के प्रकरण बढ़ते जा रहे हैं छ.ग. में तीन साल के अन्दर लगभग 600 छःसौ प्रकरण सामने आए हैं। अमानक खाद वालों के खिलाफ में कृषि अधिकारियों द्वारा पुलिस में एफआईआर दर्ज नहीं करवाने के कारण ही किसानों के साथ धोखाधड़ी बढ़ता जा रहा है। 

छ.ग. के कलेक्टरों एवं खनिज अधिकारियों की लापरवाही तथा मनमानी के कारण रेत डबल कीमत में बिकता है। अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन बढ़ता जा रहा है। एक वर्ष के अन्दर ही लगभग 5000 पांच हजार अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन के मामले सामने आए हैं। अवैध उत्खनन, परिवहन के कारण शासन को करोड़ों रूपए के जीएसटी का नुकसान होता है। अवैध उत्खनन एवं परिवहन वालों को जेल की सजा के बजाय छोटा सा जुर्माना करने के कारण ही अवैध परिवहन बढ़ता जा रहा है। अवैध खनिज परिवहन के लगभग 50 प्रतिशत मामलों में कम जुर्माना करके शासन को करोड़ों रूपए का नुकसान पहुँचाया जाता है। रेत खदानों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवाने के कारण भी अवैध परिवहन बढ़ रहा है। लगभग 50 प्रतिशत अवैध खनिज परिवहन खनिज ठेकेदार ही करते हैं इसलिए अवैध परिवहन करने वालों द्वारा जिस खनिज ठेकेदार से बिना रायल्टी का खनिज लिया जाता है उस खनिज ठेकेदार के खिलाफ में खनिज अधिकारी कार्रवाई नहीं करते। 

छ.ग. में जमीन से सम्बन्धित थोक में फर्जीवाड़ा पटवारी एवं राजस्व अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। फर्जीवाड़ा करने वाले पटवारियों एवं तहसीलदारों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर नहीं करवाने के कारण ही फर्जीवाड़ा बढ़ता जा रहा है। यह सब कलेक्टरों की लापरवाही के कारण हो रहा है।

कलेक्टरों की लापरवाही के कारण ही कलेक्टर न्यायालय एवं तहसील न्यायालय में जनता का काम समय पर नहीं हो रहा है।

कलेक्टर न्यायालय एवं तहसील न्यायालय का आॅनलाईन रिकाॅर्ड देखने पर अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...