Skip to main content

रायगढ़ में हो रहे "केलो महोत्सव" में सिंगर नितिन दुबे को केलो धरोहर सम्मान से सम्मानित किया गया

रायपुर/ कला एवं सांस्कृतिक विरासत की नगरी रायगढ़ रही है। इस शहर के सिंगर नितिन दुबे को केलो धरोहर सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान केलो उद्धार समिति के कार्यक्रम में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने सिंगर नितिन दुबे को दिया। केलो रायगढ़ की प्रसिद्ध नदि का नाम है। पहली बार "केलो महोत्सव" नाम के कार्यक्रम में नितिन दुबे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में श्रद्धालु केलो महाआरती में शामिल हुए।

कार्यक्रम में नितिन दुबे ने खुद का लिखा और संगीतबद्ध किया गया गीत "जय होवय केलो महतारी दाई मोर, निर्मल बहे तोर धार दाई मोर, आरती गावय संसार" सॉन्ग परफॉर्म किया। स्थानीय लोगों के आग्रह पर नितिन जल्द ही इस सॉन्ग का वीडियो भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।

3 जुलाई 1981 को रायगढ़ छत्तीसगढ़ में जन्मे नितिन दुबे महज 7 साल की उम्र से स्टेज परफॉर्मेंस दे रहे हैं। अब फिल्मांे के लिए गाते हैं, इनके सिंगल वीडियोज भी पसंद किए गए हैं। 300 मिलियन यानी करीब 30 करोड़ व्यूज इनके गानों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में मिल चुके हैं। इसी के साथ नितिन छत्तीसगढ़ में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले इंडिपेन्ट आर्टिस्ट हैं।

3 दशक से ज़्यादा समय से वो स्टेज परफॉर्मेंस देते आ रहे हैं,और 2001 में उन्होंने अपना पहला गीत "मनमोहिनी हे गांव के गोरिया" गाया था और तब से लेकर अब तक पिछले 2 दशक से दर्जनों गाने हिट हो चुके हैं। 7.5 लाख से ज्यादा यूट्यूब पर इनके सब्सक्राइबर्स हैं। "रायगढ़ वाला राजा", "चँदा रे", "हाय मोर चाँदनी", "का तैं रूप निखारे चंदैनी","हाय रे मोर कोचईपान", "हाय रे मोर मुनगाकाड़ी","गुलमोहर","दिल दे दे दुरुगवाली","हाय रे मोर नीलपरी" जैसे इनके कई सुपरहिट गीत हैं जो आज हर युवा की जुबां पर है।

नितिन ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी प्लेबैक किया है और संगीत दिया है। 2022 में रिलिज़ फ़िल्म "मिस्टर मजनू" में नितिन ने गायन के साथ साथ संगीत भी दिया और छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े फ़िल्म निर्देशक सतीश जैन की सुपरहिट फिल्म "चल हट कोन्हों देख लिहि" में भी गीत गाए।

Comments

Popular posts from this blog

नवाज शरीफ की रैली में पहुंचा असली टाइगर, पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज का इलेक्शन सिम्बल भी शेर

लाहौर/ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की रैली में एक समर्थक असली टाइगर लेकर पहुंच गया। ‘समा न्यूज’ के मुताबिक- घटना सोमवार 22 जनवरी की है। दरअसल, शेर पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) का इलेक्शन सिम्बल भी है। ‘जियो न्यूज’ के मुताबिक- जैसे ही नवाज को रैली में समर्थक के टाइगर लाने की जानकारी मिली, उन्होंने फौरन इसे ‌वापस भेजने को कहा। बाद में पार्टी प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मरियम नवाज ने उर्दू में सोशल मीडिया पोस्ट किया। कहा- समर्थक इस तरह की हरकतें न करें। मामला क्या था नवाज शरीफ लाहौर की एनए-130 सीट से जनरल इलेक्शन लड़ रहे हैं। NA-130 के मायने हैं, नेशनल असेंबली सीट नंबर 130। बहरहाल, नवाज कैम्पेन रैली के लिए सोमवार शाम लाहौर पहुंचे। रैली में लाया गया टाइगर लोहे के पिंजरे में कैद था। लेकिन, इसको देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। खबर लगते ही नवाज ने फौरन पार्टी के आला ओहदेदारों को इसे वापस भेजने को कहा। इसके बाद जो शख्स इसे लेकर आया था, वह इसे वापस भी ले गया। पार्टी प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- नवाज पहले ही कह चुके हैं कि कोई असली टाइगर या कोई दूस...

उबलते पानी में 5 वर्षीय बेटे का सिर पका कर खा गई मिस्र की एक महिला

फाकुस/ मिस्र में एक महिला अपने 5 साल के बच्चे की हत्या कर उसका सिर खा गई। इसके बाद वहां की एक कोर्ट ने 30 सितंबर को उसे पागल घोषित किया है। महिला का नाम हना मोहम्मद हसन बताया गया है। घटना मिस्र के फाकुस इलाके की है। कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि आरोपी हना हसन ने अपने बच्चे को पागलपन की हालत में मार डाला। अब उसे मेंटल हॉस्टिपटल में रखा जाना चाहिए। सबूत मिटाने की कोशिश में बेटे यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काटा जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने एक छुरी ली और अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी। फिर अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हना ने सबूत मिटाने की कोशिश में यूसुफ के शरीर को टुकड़ों में काट दिया। खाना पकाने से पहले स्टोव पर उबलते पानी में बेटे का सिर और मांस के दूसरे टुकड़े डाले और खा लिए। परिवार को पानी की बाल्टी में बॉडी पार्ट्स मिले, तब शक हुआ कोर्ट ने अपने फैसले में बताया की आरोपी मां ने उसके बेटे को चाकू से मारकर उसका सिर पानी की बाल्टी में डाल दिया। कोर्ट ने बताया की युसुफ की हत्या के आरोप में उसकी मां पर तब शक हुई जब बच्चे के चाचा ने घ...